Posts

Showing posts from June, 2022

इंदौर में सड़क हादसा: 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

Image
मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया. यहां करीब 60 यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 40 लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी होने पर एसपी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 10 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर कही जा रही है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से खंडवा जा रही थी. सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर बस अनियंत्रित हो गई, जिससे संतुलन खोने के बाद बस पलट गई और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. घटना होते ही चीख-पुकार मच गई. बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे, जिनमें पांच यात्रियों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई. वहीं 40 यात्री घायल हो गए. इनमें दस की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. ...